फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 06 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में विवाहिता ने छत के चुल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। विवाहिता के भाई ने पति के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के रांकी गांव की है।
विज्ञापन

रांकी गांव निवासी चंद्रभान की बेटी पूजा (25) की शादी चार साल पहले रायबरेली के सलोन क्षेत्र में हुई थी। बताया जाता है कि इन दिनों वह अपने मायके में ही रह रही थी। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे पूजा ने छत में लगे चुल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव फंदे से लटकता देखकर घर में रोना-पीटना मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी तहसीलदार लालगंज को दी। तहसीलदार लालगंज ने पहुंचकर शव का  पंचनामा कराया। तब जाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा सकी। मृतका के भाई ने उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पूजा का पति फोन पर नकदी व बुलेट गाड़ी की मांग करता था। इसी वजह से तंग आकर पूजा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें