फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के पूरे देवजानी में बवाल, आगजनी

Sat, 06 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी और पट्टी कोतवाली के करैला बसौली गांव के लोगों के बीच कई दिनों से सुलग रही चिंगारी शनिवार को बवाल में बदल गई। कंजा बाजार में हुई मारपीट के बाद आक्रोशित लोगों ने धावा बोलकर आरोपी के घर पर तांडव मचाया। पिटाई के बाद सामान क्षतिग्रस्त कर घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की खबर मिलने के बाद एएसपी पूर्वी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से भारी तनाव है। करैला बाजार से लेकर कंजा बाजार तक कई थानों की फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


पूरे देवजानी निवासी शफीक अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक की बकरी शुक्रवार की शाम पट्टी कोतवाली के करैला बसौली निवासी राज बहादुर वर्मा और सुरेंद्र सिंह के खेत में चली गई। बकरियों ने सब्जी समेत दूसरी फसलों को नष्ट कर दिया। इस बीच राज बहादुर के परिजन पहुंचे और बकरियों को भगाने के बाद शफीक के परिवार के एक बालक को पीट दिया। शनिवार की सुबह शफीक का बेटा सलमान उर्फ रिज्जू अपने दो दोस्तों के साथ कंजा बाजार गया था। वहां उसे बसौली का विपिन यादव मिला। सलमान उसे रोकने के बाद मारने लगा। बाजार के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। कुछ ही देर विपिन के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से लैश होकर शफीक के घर धावा बोल दिया। हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने के अलावा गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। महिलाएं जान बचाने के लिए घर के भीतर कमरे में जा छिपीं।

 शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावरों ने भागते समय घर में आग लगा दी। इससे गृहस्थी के सामान के साथ बाइक भी जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो वर्गों में बवाल की जानकारी होने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में कंधई, कोहंडौर, पट्टी, आसपुर देवसरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, एसडीएम पट्टी, सीओ पट्टी सुकरमपाल तोमर भी पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद तनाव को देखते हुए करैला बाजार से लेकर कंजा बाजार तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मामले में शफीक की तहरीर पर पुलिस ने मनोज यादव, सोनू यादव, विपिन यादव, सुनील वर्मा, जियालाल, मोनू यादव को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रामनरेश ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें