फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान

Sun, 15 Mar 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जेल रोड क्रासिंग पर रविवार दोपहर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इससे ट्रेनों के संचालन पर भी विपरीत असर पड़ा। देर शाम शव की पहचान विमला सिंह के रूप में हुई। हालांकि खुदकुशी का कारण परिजन व पुलिस नहीं बता सकी।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत निवासी विमला सिंह (55) पत्नी हरिनाथ सिंह दोपहर में घर से निकली। गांव के मुख्य मार्ग से टेंपो से वह जेल रोड तिराहे पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सरजू एक्सप्रेस गुजरने के लिए कारण फाटक बंद था। महिला भी केबिन के दक्षिणी छोर पर खड़ी थी। अचानक वह ट्रेन के सामने कूद पड़ी। इससे उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक राहुल द्विवेदी का कहना है कि कोई शव हटाने के लिए सामने नहीं आया। करीब आधे घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। इससे ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। बाद में पुलिसकर्मियों ने शव ट्रैक से हटाया। शाम को विमला के परिजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें