फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किया महिला से बच्चा छीनने का प्रयास

Sat, 19 Sep 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जामताली(ब्यूरो)। शुक्रवार को बाइक सवार बदमाश एक महिला से उसका बच्चा छीनने लगे। बच्चे को बचाने के लिए महिला उनसे भिड़ गई। आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिसौदिया नगर दहेर कला निवासी रोशनी पत्नी सुरेश सिंह अपनी सास के साथ 3 वर्ष के बेटे नितिन को लेकर दवा लेने गई थी। जामताली में वाहन से उतरने के बाद दोनों पैदल ही गांव की ओर जा रही थीं। रास्ते मे मऊडडिय़ा गांव के पास पीछे से बाइक सवार दो लोग आए और महिला को धक्का मारकर बच्चे को छीनने का प्रयास करने लगे। यह देख महिला उनसे भिड़ गई। दोनों शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े पड़े। ग्रामीणों को आते देख बाइक सवार बदमाश महिला को धक्का मारते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें