फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से िश्ाक्षक ने की छेड़खानी, पीटा

Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
। शोर मचाने पर पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जानकारी पर पहुंचे उसके जीजा को भी बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायत करने पर विद्यालय से नाम काट देने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस के साथ एसपी से करके रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता लालगंज स्थित कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि दाखिले के बाद उसे फीस रसीद नहीं मिली थी। मंगलवार को छात्रा अपने जीजा के साथ बाइक से फीस रसीद लेने विद्यालय पहुंचीं। फीस रसीद मांगने पर एक शिक्षक ने उसे अपने कार्यालय में बुला लिया।

आरोप है कि उसने बदनियती से छात्रा का हाथ पकड़कर उसे दूसरे कमरे मेें खींच लिया। वह विरोध करने लगी तो शिक्षक ने उसे अपशब्द कहते हुए कपड़े फाड़ डाले और पिटाई की। इस बीच उसका जीजा पहुंचा तो उसे भी पीटा। इसी बीच तमाम छात्र व छात्राओं के  साथ शिक्षकों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जुटने के बाद शिक्षक जान से मारने की धमकी देते हुए  वहां से चला गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को देने के साथ ही लालगंज कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। कॉलेज के प्रबंधक ने इस तरह की घटना को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें