फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के पति ने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी पर किया हमला

Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Malakpur Attack - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी की स्टाफ नर्स के पति ने मरीजों के सामने पिटाई शुरू कर दी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मारपीट के दौरान एक महिला भी गिर गई। उसे चोटें आ गईं। चिकित्सक ने इसकी शिकायत मानधाता स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, सीएमओ और एसओ जेठवारा से की है।
विज्ञापन


प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र कटरा गुलाब सिंह के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर पुनद्रीत जून में रिटायर हो गए। संविता पर तैनात डाक्टर यूएस विंद को स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी बना दिया गया। इस अस्पताल में एक डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती है। यह उपकेन्द्र मानधाता स्वास्थ्य केन्द्र से अटैच है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी मानधाता पीएचसी के अधीक्षक को दी गई है। शुक्रवार को डॉक्टर यूएस बिंद मरीजों का इलाज कर रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्टाफ नर्स बबिता का पति पहुंच गया। वह बिना किसी बात विवाद के ही चिकित्सक पर हमलावर हो गया। डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। इससे मरीजों में अफरातफरी मच गई। यूएस बिंद मानधाता थाना के रामनगर निवासी माधुरी मिश्र का ब्लड प्रेशर नाप रहे थे। इसके चलते वह भाग नहीं सकी।

मारपीट के दौरान गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटे आ गईं। किसी तरह स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी ने भागकर अपनी जान बचाई और मानधाता पीएचसी पहुंच कर अधीक्षक नौशाद से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

अधीक्षक ने तत्काल जांच बैठा दी और सीएमओ को पत्र भेजकर स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ जेठवारा को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। मानधाता पीएचसी अधीक्षक नौसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। जांच टीम गठित कर दी गई है। सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी गई है।

पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटा
जगेशरगंज (ब्यूरो)। अंतू थाना के उत्तर का पुरवा बांसी गांव निवासी पुष्पा (40) पत्नी राजदेव के खेत के बीचोंबीच पड़ोसी कटियार मारकर विद्युत तार लेकर जा रहे थे। इस पर पुष्पा ने विरोध जताया तो पड़ोसियों ने पिटाई शुरू कर दी। शोर पर बीचबचाव करने पहुंची उसकी बेटी अर्चना (18) को भी पीटकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें