फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो चालक की हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव

Fri, 26 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मरकामऊ-चौकाघाट रोड पर कटका नाला पुल के नीचे दो दिन पूर्व टैंपो चालक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह पुल के पास दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुल के पास ही टेंपो खड़ा था। शव के पास ही एक चाकू पड़ा था। मृतक के भाई ने 23 अगस्त को भाई के लापता होने की तहरीर भी पुलिस को दी थी। 
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के मरकामऊ-चौकाघाट रोड पर चिलौटा गांव के पास कटका नाला पुल के नीचे से बृहस्पतिवार की सुबह उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों को शव पड़े होने की जानकारी हुई। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

शव की शिनाख्त रज्जन लाल (30) पुत्र छोटेलाल निवासी पार का पुरवा मजरे करीबाबाद थाना सतरिख के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को इसकी सूचना दी गई। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुल के नीचे जिस स्थान पर रज्जन लाल का शव पाया गया वहीं पर थोड़ी दूरी पर एक चाकू भी पड़ा था।
विज्ञापन


इससे अंदाजा लगाया जा रहा है। बदमाशों ने रज्जन की हत्या इसी चाकू से की है। मृतक के पास रहे पैसा व मोबाइल गायब था। मृतक (रज्जनलाल) के भाई रामशंकर ने बताया कि लूट पाट के बाद उसके भाई की हत्या की गई है। यही तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

पूरे परिवार की थी जिम्मेदारी
रज्जन का परिवार उसी पर निर्भर था। परिवार का पेट पालने के लिए उसने टेंपो खरीद रखा था। जिसे स्वयं चलाकर होने वाली आय से परिवार का पेट पालता था। घटना स्थल के थोड़ी दूरी पर ही रज्जन का टेंपो खड़ा था।

पुलिस को तीन दिन नहीं लगी भनक 
तीन दिनों तक टेपों पुल के पास ही खड़ा रहा। पुल के नीचे रज्जन का शव सड़ता रहा। लेकिन पुलिस को शव की भनक लगी न ही पेट्रोलिंग की दावा करने वाली पुलिस को तीन दिन से एक ही जगह पर टेंपों के खड़े होने पर कोई शक नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मरकामऊ-चौकाघाट मार्ग क्षेत्र के व्यस्त मार्गों में एक है। इस पर पुलिस द्वारा गश्त का बराबर दावा ही किया जाता है। 

23 अगस्त लापता था रज्जन
मृतक (रज्जनलाल) के भाई रामशंकर ने बताया कि देर शाम तक भाई रज्जनलाल के नहीं लौटने पर की काफी तलाश की गई। मोबाइल पर भी फोन मिलाया गया लेकिन स्विच ऑफ मिला। कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को भाई रज्जनलाल के गुम होने की तहरीर भी सतरिख थाना में दी थी। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रामनगर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें