पट्टी (ब्यूरो)। मामूली विवाद में बीबीपुर गांव निवासी युवक पर चाय दुकानदार ने खौलता पानी फेंक दिया। पीाड़ित के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी शैलेश सिंह पुत्र स्व0 उदयराज सिंह शनिवार की रात नगर में टहल रहा था। वह तहसील गेट के करीब स्थित चाय की दुकान पर पहुंचा।
जहां किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार कमलापति पांडेय के पुत्र शैलेश पांडेय से विवाद होने लगा। मामला हाथपाई व गाली गलौज पर पहुंचा तो दुकानदार ने चाय के लिए रखा खौलता पानी शैलेश के ऊपर फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज को ले गए। रविवार की सुबह उसकी मां मंशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।