फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली विक्रेता को गोली मारी, रेफर

Thu, 15 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन

विज्ञापन
गुुरुवार की रात नगर कोतवाली के नया माल गोदाम रोड पर मूंगफली की दुकान लगाने वाले कामता प्रसाद गुप्ता (55) को गोली मार दी। इससे सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदार दुकाने बंद कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मूंगफली विक्रेता को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना की खबर मिलते ही एएसपी व सीओ सिटी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि दो गुटोें के बीच मारपीट के बाद होने वाली फायरिंग में घटना हुई है।
विज्ञापन


भंगवा गुड़िया तालाब निवासी कामता प्रसाद नया माल गोदाम रोड क्रासिंग पर मूंगफली व चने का ठेला लगाता है। वह हर दिन की तरह गुुरुवार को अपना ठेला लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब सवा सात बजे उसके ठेले के करीब ही दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। देखते देखते उनके बीच मारपीट के साथ फायरिंग होने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान गोली कामता प्रसाद के सिर में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर भंगवा चुंगी पुलिस मौके पर पहुुंची और घायल दुकानदार को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागी। कुछ देर में नगर कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन करने के बाद हमलावरों की जानकारी करने के बाद दबिश देने लगे। अस्पताल में डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस दौरान एएसपी स्वामीनाथ , सीओ सिटी शशिशेखर दीक्षित समेत चौकी प्रभारी दलबल के साथ अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि डाक्टर गोली लगने की बात से इनकार कर रहे हैं। घटनास्थल पर दो गुटों के बीच फायरिंग होने की बात सामने आ रही है। मामले की तहकीकात की जा रही है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें