फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर महीने भर करता रहा दुष्कर्म

Wed, 09 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
rape - फोटो : BBC
विज्ञापन
गांव के ही एक युवक ने अपने साथी की मदद से किशोरी को अगवा कर लिया। इसके बाद वह उसे इलाहाबाद ले जाकर एक महीने तक दुराचार करता रहा। किशोरी के पिता ने अगवा की रिपोर्ट एक महीने पहले दर्ज कराई थी। मंगलवार को किशोरी को अगवा करने वाला युवक छोड़कर भाग गया। किशोरी पहले घर पहुंची फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर सारी जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को गांव का ही गगन ओझा पुत्र राममूरत व उसके साथी बहरिया होलागढ़ निवासी लवकुश ने एक महीने पहले अगवा कर लिया था। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर 363, 366, 506 व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुबह किशोरी खुद ही घर आ गई। उसने परिजनों को बताया कि आरोपी गगन ओझा ने उसे टोड़ी का पुरवा के पास लाकर छोड़ दिया था। उसने उसे इलाहाबाद में एक कमरे में बंधक बना रखा था।
इस दौरान वह उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर बाघराय थाने गए और एसओ को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें