फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभापुर बवाल में 260 पर मुकदमा

Wed, 17 Jun 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के कुंभापुर में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने 260 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दर्जन भर से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस शव को लेकर कोटेदार के घर लौट गई। मौत का कारण अस्पष्ट रहने पर डाक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया है। कुंभापुर के कोटेदार रमेश वर्मा की मौत के बाद प्रधान के घर पर जमकर बवाल हुआ। बेकाबू हालात को काबू में पाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यहां नगर कोतवाल अनिल कुमार चौकी प्रभारियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे। डाक्टरों ने देर रात शव का पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण अस्पष्ट न होने के कारण डाक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद रिश्तेदार मृतक कोटेदार का शव लेकर घर के लिए चले गए। पीछे-पीछे पुलिस भी उन लोगों के साथ लगी रही। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि आगजनी, बवाल, पथराव करने के मामले में 60 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी बवालियों की गिरफ्तारी की जा रही है। हालात पूरी तरह से काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें