गुजरात, मध्य प्रदेश में भी ठिकाना
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का सट्टेबाजी का ठिकाना गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ कई अन्य राज्यों में चल रहा था। लखनऊ में भी उनका ठिकाना था। यहां से वह फर्जी खातों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कई जगहों पर ऑनलाइन गेमिंग व धोखाधड़ी का नेटवर्क फैलाया था।
अपराध का तरीका
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोगों के नाम से बैंक खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड प्राप्त करते थे। ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए यूके और भारतीय सिम का प्रयोग करते थे। अलग-अलग शिफ्टों में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के एप और वेबसाइट का संचालन किया जाता था। सट्टेबाजी के रुपये को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था ताकि मुख्य आरोपियों तक पुलिस न पहुंच सके।