फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड : अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजन, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

Fri, 16 Oct 2026 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सलोरी में भूमि विवाद को लेकर सतीश श्रीवास्तव की हत्या के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन
सतीश श्रीवास्तव का शव रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलोरी में भूमि विवाद को लेकर सतीश श्रीवास्तव की हत्या के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए। एक करोड़ रुपये का मुआवजा, दोनों बच्चियों की सरकारी नौकरी, आजीवन सुरक्षा और आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने की मांग रखी गई है। सतीश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक इन मांगों को नहीं माना जाता तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव, एसीपी झूंसी अरुण पाराशर और एसडीएम अंकित वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। 

विज्ञापन







बता दें कि सलोरी में बृहस्पतिवार को नजूल की जमीन पर कब्जे के विवाद में ईश्वर डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट व अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव (52) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पड़ोसी अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा बेटे और 20-25 लोगों के साथ विवादित मकान और प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने पहुंचे थे। विरोध करने पर सतीश की पिटाई की गई फिर लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके पेट में गोली मार दी गई थी। 

उधर, घटना में देवेंद्र भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में फुटेज सामने आया है जिसमें मास्क और गमछे से चेहरा ढक कर कुछ लोग जाते दिख रहे हैं। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सलोरी निवासी सतीश घर से कुछ दूर स्थित ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में लैब अटेंडेंट थे। उनकी पत्नी वर्षा ईश्वर शरण पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं जबकि बेटी वैष्णवी निजी कॉलेज में पढ़ाती हैं। परिवार में उनकी दूसरी बेटी वैशाली भी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सतीश श्रीवास्तव के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

वर्षा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पति और बेटियों के साथ कॉलेज में थीं। सुबह करीब 11 बजे सतीश ने फोन कर बताया कि सलोरी स्थित मकान में देवेंद्र कई लोगों के साथ पहुंचा है। वह जल्दी घर पहुंचने के लिए कह रहे थे। वहां पहुंचने पर देखा कि देवेंद्र बेटे निपेंद्र उर्फ बच्चू, बहू और 20-25 लोगों के साथ मौजूद था। वर्षा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मकान का ताला तोड़ने के साथ पीछे स्थित प्लॉट की बाउंड्री भी तोड़ दी।

विरोध करने पर पथराव किया और सतीश पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके पेट में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सतीश और देवेंद्र के बीच नजूल की संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें