फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: टेंपो पलटने से युवक की मौत

Wed, 27 Feb 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हुए। अज्ञात चालक के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमयनपुर निवासी श्यामलाल वर्मा मंगलवार की सुबह परिजनों के साथ शहर मुख्यालय से टेंपो बुक कर घर आ रहा था। लालगंज कोतवाली के हंडौर गांव के समीप टेंपो पर बासूपुर पौड़िया निवासी राजेश कुमार जोशी(22) पुत्र बैजनाथ भी सवार हो गया।

लालगंज में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पुराने पेट्रोलपंप के समीप तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राजेश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवबहादुर वर्मा,  पूनम वर्मा व संपत्ति देवी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


यहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने संपत्ति देवी का रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजू जोशी की तहरीर पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ के कोतवाली में केस दर्ज  किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें