फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कूंचकर बदमाशों ने वृद्धा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव की 80 वर्षीय एक वृद्धा की सोमवार की रात बदमाशों ने सिर कूचकर हत्या कर दी। वृद्धा अपने बेटा-बेटी से अलग होकर घर में अकेली रहती थी। मंगलवार को सुबह हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। एएसपी आपरेशन एके सिंह और सीओ लालगंज प्रमोद कुमार ने भी डाग स्क्वॉड के साथ तहकीकात करने पहुंचे। लालगंज थाना के मेवड़ी की उमराई (80) गांव से बाहर मड़हा बनाकर अकेले रहती थी। उसके पति गुलाब सिंह की कई वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उमराई का पुत्र रामपति वाहन चालक है और ज्यादा समय घर से बाहर ही रहता है। रामपति की पत्नी बच्चों के साथ गांव के पैतृक आवास पर रहती है। वहीं, उमराई की बेटी श्याम दुलारी गांव में ही अलग घर बना कर रहती है। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे गांव की एक महिला उमराई के मड़हे में पहुंची तो वह खून से लथपथ मरी पड़ी थी। उसके सिर और चेहरे को ईंट-पत्थर से कूच दिया गया था। इसकी सूचना उसके बेटे रामपति और बेटी श्याम दुलारी को दी गई। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद श्याम दुलारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी मां की हत्या की जानकारी देने के साथ तहरीर दी। मौके पर थानाध्यक्ष रामदरश व चौकी प्रभारी मुहम्मद ऐश खां पहुंचे। कुछ देर बाद एडिशनल एसपी अजय कुमार तथा सीओ लालगंज प्रमोद कुमार दलबल के साथ तहकीकात करने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने छानबीन करने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ भी की। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश है। घटना के मूल में भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें