फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से करता रहा दुराचार, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 16 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
 शादी का झांसा देकर युवक एक युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उससे मुंह मोड़ लिया। शादी करने के बजाय युवक ने परिवार संग मारपीट कर युवती को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं शादी करने के लिए पांच लाख रुपये भी लाने को कहा। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मगर, इलाकाई पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हथिगंवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि  मामला बसहीपुर थाना कुंडा का महेंद्र कुमार शादी का झांसा देकर उसको अपने जाल में फंसाने के बाद रेप करता रहा। इस दौरान उसने मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। जून 2014 में महेंद्र युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और बाद में इलाहाबाद कचहरी लाकर कई कागजातों पर हस्ताक्षर कराए। फोटो खिंचवाई और कहा कि अब वह उसकी पत्नी बन गई है। युवती का आरोप है कि उसने महेंद्र और उसके परिजनों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद महेंद्र ने उसके साथ कई बार रेप और जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो महेंद्र और उसके परिजनों ने उसको कमरे में बंद करके पीटना शुरू कर दिया। कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा।

पांच लाख दहेज देने पर शादी करने की बात करने लगे। 15 दिसंबर 2014 को मारापीटा और मोटरसाइकिल में बांधकर घसीटते हुए घर से निकाल दिया। महिला परिजनों के साथ कुंडा कोतवाली गई। वहां से उसे महिला थाना भेजा गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। हर जगह से निराश पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेेश पर पुलिस ने 15 मई 2015 को महेंद्र कुमार समेत पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें