फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर की कॉपी मिली तो खत्म किया धरना

Mon, 12 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपना दल नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता विनोद दुबे समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर की कापी मिलते ही अनुप्रिया समर्थकों ने साढ़े पांच घंटे बाद धरना समाप्त कर राजमार्ग खाली किया। अफसरों को चेताया कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन करने का बाध्य होंगे। पूरे समय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी वहीं अपनी गाड़ी में बैठी रहीं।
विज्ञापन


पुलिस ने सपा नेता विनोद दुबे, दीपक, सौरभ सिंह, सूरज सिंह, बच्चा दुबे, वीरेंद्र मिश्र, मुन्ना तिवारी और अशोक यादव के खिलाफ नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रात आठ बजे विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।  एफआईआर की कापी मिलने के बाद अद समर्थक नारेबाजी करने लगे। साढ़े पांच घंटे बाद जाकर केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में समर्थकों ने राजमार्ग खाली किया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें