फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हमले में जख्मी पूर्व प्रधान की अस्पताल में मौत

Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बदमाशों की गोली का शिकार हुए अंतू थाना क्षेत्र के भुआलपुर किला के पूर्व प्रधान अभय उर्फ भानू सिंह आखिरकार दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है।   
विज्ञापन


पूर्व प्रधान भानू सिंह को 8 सिंतबर की सुबह मीराभवन के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली उनके सिर में धंस गई थी। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान का उपचार इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। चार दिनों तक मौत से लड़ने के बाद आखिरकार रविवार सुबह करीब सवा दस बजे भानू ने अंतिम सांस ली। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। देखते ही देखते उनके घर पर लोगों का मजमा लग गया।

पत्नी व बच्चे रोते हुए बेहोश हो जा रहे थे। परिवार के लोगों को संभालने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा तो आसपास के गांवों के लोग भी जमा थे। उधर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह ने बताया कि प्रापर्टी डीलिंग से जुड़े पांच लोगों को उठाया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें