फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती में चिह्नित बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 19 Sep 2018 11:30 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बैंक में डकैती डालने का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस उससे पूछताछ के बाद अन्य बदमाशों की धरपकड़ में पसीना बहा रही है। एसटीएफ के साथ ही अफसरों की टीम लगातार उससे घटना के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।अंतू के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक जगेशरगंज की शाखा में 6 लाख का डाका डालने वाले बदमाशों की तलाश में एसटीएफ से लेकर सुलतानपुर और जनपद की पुलिस भागदौड़ कर रही हैं।
विज्ञापन


तीन लुटेरे मुंबई निकल गए हैं, जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। दो बदमाशों की तलाश में एसटीएफ और जिले की पुलिस लगी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को दबोच लिया। वह नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है और बैंक डकैती की घटना में शामिल था। पुलिस लाइन में उसे रखकर एसटीएफ और अफसर लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग भी हाथ लगे। जिसक बाद एसटीएफ, स्वाट टीम से लेकर सुलतानपुर जिले की पुलिस को कोहड़ौर और कंधई थाना क्षेत्र में दूसरे लुटेरों को दबोचने के लिए लगा दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि बैंक डकैती में शामिल एक लुटेरा हाथ लग गया है। उससे जानकारी मिलने के बाद कुछ लोगों को कंधई व कोहड़ौर इलाके से उठाया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। नगर कोतवाली के भुलियापुर निवासी शातिर अपराधी जाबेद उर्फ जब्बा के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित है। सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर से ही जब्बा को एसटीएफ लखनऊ की टीम द्वारा गिरफ्तारी का मैसेज वायरल होता रहा। हालांकि पुलिस इसे जब्बा के साथियों की करतूत मान रही है, ताकि वह पुलिस की कार्रवाई से सुरक्षित बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें