फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बालू में दबकर ड्राइवर की मौत  

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हादसा - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
शुक्रवार भोर में ओवरलोड बालू लादकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। इस दौरान ट्राली पलट गई और चालक बालू के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।  
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के खमसरा मदार का पुरवा गोतनी गांव निवासी शुभम यादव (25) पुत्र अमर सिंह यादव अपने ननिहाल पाटीहार में रहकर ट्रैक्टर चलाता था। वह कौशाम्बी से ट्रैक्टर पर बालू लादकर लाता था। शुक्रवार की भोर में वह कौशांबी से ओवरलोड मोरंग लादकर कुंडा जा रहा था। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ चौराहे के पास उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वह ट्राली के नीचे दब गया।

घटना देख रहे आसपास के लोगों ने किसी तरह से मोरंग हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके पास मिले आधारकार्ड व मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हथिगवां एसओ ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


एसओ से चालक की हुई नोकझोंक 
कुंडा। सुबह घटना की जानकारी होने पर एसओ वीपी त्रिपाठी ने इसकी जानकारी एसडीएम विजय पाल सिंह को दी। एसडीएम ने तुरंत कौशाम्बी की तरफ से आने वाले ट्रैक्टरों को रोकने का निर्देश दिया। हालांकि यह निर्देश जाम न लगने देने के लिए था, लेकिन पीछे आ रहे भारी संख्या में ट्रैक्टर ड्राइवर एसओ के रोकने के बाद भी रुकने को तैयार नहीं थे। एसओ हथिगवां से एक ट्रैक्टर चालक की नोकझोंक भी हो गई। इसके चलते एसओ को जबरन चाभी लेनी पड़ी। इसमें एसओ के हाथ में भी चोट आ गई।

इससे नाराज एसओ ने वहां मौजूद पांच ट्रैक्टरों को खड़ा करवा लिया और उनका चालान कर दिया। इसके बाद उन्होंने बटऊवा के पास कुछ ट्रैक्टरों को रोका, लेकिन चालकों ने उन्हें आगे ही नहीं जाने दिया। इसके चलते वहंा भी पांच टै्रैक्टरों को रोकवाकर उनका चालान कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी काफी संख्या में ओवरलोड ट्रक वहां से गुजरे।  

पांच महीने में अब तक ओवरलोड ट्रैक्टरों से गईं पांच जानें  
 कौशाम्बी से ट्रैक्टरों पर बिना रवन्ना के ओवरलोड बालू ले आने का धंधा लगातार चल रहा है। इससे न सिर्फ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं बल्कि आम लोगों का रास्ता भी पूरी तरह से खराब हो रहा है। पांच महीने में अब तक पांच जाने जा चुकी हैं। इसमें चार ड्राइवर और एक महिला शामिल हैं। यह धंधा इसलिए जोरदार चलता है क्योंकि ट्रकों पर आरटीओ सहित अन्य अधिकारियों की नजर होती है लेकिन ट्रैक्टरों पर ध्यान नहीं दिया जाता।  

कौशाम्बी से गंगापुल को पारकर हथिगवां थाना क्षेत्र से होते हुए भारी संख्या में ट्रैक्टर पर ओवरलोड और बिना रवन्ना के बालू कुंडा लाई जाती है। ड्राइवर रात में ही बालू लेने निकलते हैं और भोर में वहां से कुंडा की तरफ रवाना हो जाते हैं। ट्रैक्टरों पर ओवरलोड बालू होने के कारण ट्रैक्टर लगातार अनियंत्रित होते रहते हैं। इसके चलते दुर्घटनाएं भी होती हैं। पिछले पांच महीने में चार बार तो ट्रैक्टर पलट गया। इससे इनके ड्राइवरों की मौत हो गई।

इसके अलावा एक अन्य घटना में इब्राहिमपुर के पास एक महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई थी। यही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। इसके बाद भी ट्रैक्टरों का काफिला नहीं रुका। लगातार बालू ढुलाई का काम चलता रहा। ट्रैक्टर पर 80 फिट बालू लादने का नियम है लेकिन इस पर 200 फिट बालू लादी जाती है। इसके अलावा रवन्ना न होने के कारण बालू सस्ती पड़ती है। ट्रकों से बालू लाने पर आरटीओ के पकड़े जाने का भी खतरा रहता है लेकिन ट्रैक्टरों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते। इसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें