फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

Sun, 07 Jan 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे शव मोछहा नाले के पास छोड़कर भाग निकले। रविवार दोपहर बाद मवेशी चराने गए लोगों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का सीओ सिटी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मोछहा नदी के करीब सुनसान है। रविवार दोपहर बाद मवेशी चराने के लिए ग्रामीण यहां गए तो युवक की लाश पड़ी देखी। ग्रामीणों की मानें तो मृतक की उम्र चालीस वर्षीय के आसपास थी। गला धारदार हथियार से काटा गया था। शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने निर्ममता से उसकी हत्या की थी। सूचना पर कोहड़ौर पुलिस के साथ ही सीओ सिटी घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस स्थान पर अज्ञात युवक का शव मिला था वह सड़क से करीब दो सौ मीटर दूर था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लेकर फेंका और भाग निकले। सीओ सिटी ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उसकी जेब से कुछ कागजात मिला है जिसके जरिए पता लगाया जा रहा है।
जेब में मिले 48 सौ रुपये व बस का टिकटः तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कुछ कागजात लगे। सूत्रों मानें तो युवक की जेब से 48 सौ रुपये, बनारस से अंबेडकर नगर का बस टिकट मिला। उसके पैंट व शर्ट पर वाराणसी के दर्जी की दुकान का नाम पता लिखा था। आधार कार्ड की एक रसीद भी उसकी जेब से मिली। जिसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतक वाराणसी का रहने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

रात में रुका था चारपहिया वाहन  ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की रात एक चारपहिया वाहन लोगों ने आते देखा था। वाहन कुछ देर के लिए सड़क पर रुका भी था। माना जा रहा है कि चारपहिया से ही हत्यारे आए थे। इसीलिए घटना को अंजाम देने के बाद वह आसानी से भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें