कंधई इलाके के एक गांव में दूसरे से प्रेमिका की सगाई होने से खार खाए प्रेमी ने उसकी इज्जत तार-तार कर दी। प्रेमी ने युवती की अश्लील तस्वीर व्हाट्सएप पर डालकर कई लोगों के पास भेज दी। युवती की फोटो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंची है।
गांव निवासी एक युवक और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इस बीच युवक ने चुपके से प्रेमिका की अश्वील फोटो खींचकर अपने मोबाइल में रख ली। इसकी युवती को जानकारी नहीं हो सकी। घरवालों को तो पता चला तो उनके होश्ा उड़ गए। वे इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। कुछ दिनों पहले ही उसकी सगाई भी हो गई। इस बात की जानकारी जब युवती के कथित प्रेमी को हुई तो वह आपा खो बैठा। उसने युवती की अश्लील तस्वीर व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वे स्तब्ध्ा रह गए। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को दिनभर गांव में इसकी चर्चा होती रही। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस से इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी। थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।