फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जांचा राहुल का हाजिरी रजिस्टर

Fri, 21 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
death - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बेला में दूसरी कक्षा के छात्र की टैंक में डूबने से हुई मौत मामले में जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने बेला में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। साथ ही मृतक राहुल के स्कूल पहुंचकर भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने दूसरी कक्षा का हाजिरी रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन


मंगलवार को राहुल पुत्र उदय सिंह सुबह घर से स्कूल गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को राहुल का शव बेला में एक भूमिगत टैंक में मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने बेला गांव में पहुंचकर लोगों से राहुल के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


राहुल के स्कूल पहुंचकर उसका हाजिरी रजिस्टर भी जांचा। इस दौरान राहुल के सहपाठियों से भी पूछताछ की गई कि वह छुट्टी के बाद किस तरफ गया था। कोई व्यक्ति उसे जबरन साथ तो नहीं ले गया। साथ ही स्कूल के बाहर स्थित दुकानों के कारोबारियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन


डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें