फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर को तमंचा सटा कर पचास हजार की लूट

Tue, 09 Aug 2016 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 संग्रामगढ़ इलाके में पेट्रोल टंकी पर चार पहिया सवार लोगों ने तेल भरवाने के बाद सेल्समैन और कैशियर को तमंचा सटा दिया गया। इसके साथ ही उनके पास मौजूद नकदी व तीन मोबाइल, सोने की चेन छीन ले गए।
विज्ञापन


  संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला निवासी राजकुमार यादव का गांव के बगल की सड़क पर पेट्रोल पंप है। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार से कुछ लोग आए और गाड़ी की टंकी फुल करवाई। इस दौरान एक व्यक्ति वहीं खड़ा होकर सिगरेट पीने लगा। इस पर राजकुमार का भतीजा राहुल यादव जो टंकी पर कैशियर है बाहर निकलकर आया और सिगरेट पीने से मना करने लगा। इस पर गाड़ी से दो और लोग निकले और उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन, तीन मोबाइल और 26 हजार की नकदी छीनकर भाग निकले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। पीड़ित ने कोतवाली में चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें