पूर्व सैन्यकर्मी समेत दो लोगों से लूट
मानधाता थाना क्षेत्र के बासूरजा ढेमा मोड़ के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पीड़ित के मौजूद न होने से परेशान हो गई।
इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी एक युवक बाइक से कटरागुलाब सिंह की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बाइक सवार तीन बदमाशाें ने बासूपुर ढेमा मोड़ के समीप तमंचे के बल पर युवक को रोक लिया। उसके बाद बाइक व मोबाइल छीनकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि तब तक बदमाश वहां से काफी दूर जा चुके थे। लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़ित की काफी तलाश की, लेकिन घटनास्थल पर वहां नहीं मिला। उसके बाद पुलिस लौट गई। बता दें कि 10 जून को इसी मोड़ पर मऊआइमा के व्यवसायी मो. मुश्ताक से बदमाशों ने ढाई लाख रुपये की लूट की थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था, लेकिन अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।