फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर कुंए में फेंकी लाश

Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से लौट रहे युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव कुंए में फेंक दिया। शुक्रवार को गायब युवक का शव मंगलवार को कुंए में उतराया मिला। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां उसकी मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। उसके गले व सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना वाली रात ही कुंए के पास उसकी बाइक लावारिश हालत में मिली थी।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी सुनीत श्रीवास्तव उर्फ सोनू (37) पुत्र रामसूरत तिवारी शुक्रवार को बाइक लेकर दीवानगंज बाजार गया था। देर रात वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन पता नहीं चला। रात में करनपुर खूझी गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुराने कुंए के करीब लावारिश बाइक मिली थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। मंगलवार की सुबह कुंए से दुर्गंध आने पर आसपास के लोग परेशान हो उठे। जब ग्रामीण कुंए के पास पहुंचे तो एक युवक का शव उतराया हुआ दिखा। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान सुनील के रूप में हुई। इस बात की जानकारी मिलने पर सीओ पट्टी रवि सिंह और एसओ कंधई मौके पर पहुंचे।

इस बीच परिवार के लोग भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि सुनील की शादी एकता के साथ चार साल पहले हुई थी। उसके चार माह की बेटी भी है। जौनपुर में जेठानी के साथ बेटी को लेकर रहने वाली एकता पति के मौत की खबर मिलते ही बेहोश हो गई। वह रोती बिलखती हुई गांव पहुंची। पोस्टमार्टम में उसकी मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। उसके गले और सिर में भी चोट के निशान मिले हैं। जिससे साफ है कि उसकी हत्या कर बदमाशों ने शव कुंए में फेंक दिया। उसका मोबाइल भी गायब है। इस बाबत एसओ कंधई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। परिवार के लोग आशंका भले जता रहे हैं, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस चेती होती तो सुनीत के शव की न होती दुर्गति
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी सुनीत श्रीवास्तव शुक्रवार को घर से गायब हुए थे। उसी रात पुलिस को कुंए के पास लावारिश बाइक मिल गई थी। पुलिस उसे अपने कब्जे में लेकर चली गई। दूसरे दिन पुलिस बाइक के बारे में पता करना बेहतर नहीं समझा। यदि पुलिस बरामद बाइक के बारे में खोजबीन करने लगती तो शायद उसी दिन सुनील का शव कुंए से मिल जाता और शव की दुर्गति न होती। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों से संबंधित कोई न कोई साक्ष्य भी मिल जाता। पुलिस को भरोसा है कि उसके मोबाइल की काल डिटेल से कुछ मदद मिल सकती है। उसके मोबाइल का काल डिटेल खंगाला जा रहा है।

पत्नी से किया वादा, नहीं कर सका पूरा
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी सुनीत श्रीवास्तव के भाई आशीष की मानें तो उसने नौ फरवरी को एकता के पास फोन किया था। उसने पत्नी के साथ ही भाभी से बात करते हुए कहा था कि वह 12 फरवरी को जौनपुर आएगा और उसे व बेटी को घर ले आएगा। पहले बच्चे के जन्म के दौरान मौत के कारण सुनीत ने बेटी के जन्म से पहले पत्नी को बड़े भाई के पास भेज दिया था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं था। घर पर केवल चाचा-चाची ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें