फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह न करने पर आशियाने में लगा दी आग

Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे में सुलह न करने पर पड़ोसी ने आशियाने में आग लगा दी। आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी हरिशंकर सरोज परिवार के गुजर बसर के लिए परदेश में रहता है। घर पर उसकी पत्नी आरती सरोज अपने दो बच्चों के साथ रहती है।

कुछ माह पूर्व आरती का पड़ोसी विपिन सरोज से विवाद हुआ था। आरती की तहरीर पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोप है कि विपिन अक्सर आरती पर सुलह का दबाव बना रहा था। सोमवार की रात आरती के घर में विपिन घुस गया। मुकदमे में सुलह की बात कही लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने घर में आग लगा दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह आरती को धमकी देते हुए भाग निकला। घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। इससे सिलेंडर फट गया। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने से पहले पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। इस मामले में आरती की तहरीर पर अंतू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें