फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप चालक को मारी गोली

Fri, 26 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज के करीब जीप चालक भोलानाथ गौड़ (56) को अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घटना गुरुवार शाम की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी भोलानाथ अपनी खुद की कमांडर जीप चलाता है। गुरुवार की शाम वह जेल रोड चौराहे से सवारी लेकर जामताली गया था। वहां सवारियां उतारने के बाद वह अपनी जीप लेकर घर के लिए चल पड़ा। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज गांव के करीब सुनसान स्थान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठा युवक पिस्टल से फायर करने लगा। हमलावरों से बचने की भोला ने कोशिश की लेकिन एक गोली उसके गले में जा घुसी।

तब तक फायर की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर बाइक से शहर की ओर भाग निकले। ग्रामीण  पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल भोला को अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगे। इस बीच पहुंची समाजवादी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने घायल जीप चालक का बयान दर्ज किया। रानीगंज एसओ बालकृष्ण ने बताया कि जीप चालक को गोली मारने की खबर मिली है। वह मामले की छानबीन कर रहे हैं। वैसे चालक के परिजन भैरोपुर के कुछ लोगों से अपनी रंजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें