फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक घायल

Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
नगर कोतवाली के राजगढ़ रतीपुर में बुधवार की शाम करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि लाठी डंडे से दोनों पक्षों से मिलाकर आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। रतीपुर निवासी आशीष व प्रियांशू के बीच काफी दिनों से किसी बात को लेकर तनातनी चली आ रही थी। बुधवार की शाम मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के बीच लाठी डंडे चलने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान आशीष के पेट में एक गोली लग गई।
विज्ञापन


उसके भाई सुशील, सुधीर, रवि व बहन प्रियंका लाठी डंडे से जख्मी हो गई। दूसरी ओर से प्रियांशू, व उसके दो भाइयों को गंभीर चोटें आ गईं। फायरिंग की खबर सुनते ही कोतवाल हरिपाल सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान कोतवाल एक बंद मकान का दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। घर में रखा एक बैग कोतवाल के हाथ लग गया। उसमें कई अवैध असलहे व कारतूस मिले। घटना के बाद कोतवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी। शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि मारपीट दोनों पक्षों से हुई है और दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। मौके से असलहा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें