फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती में लगी आग, चार परिवार की गृहस्थी राख

Tue, 06 Mar 2018 10:50 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसत की दलित बस्ती में आग लगने के कारण चार परिवार की गृहस्थी पलभर में जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। समय पर फायरब्रिगेड नहीं पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में दलित बस्ती के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद, बद्री प्रसाद, पन्नालाल और संतलाल सगे भाई है। घर के बाहर छप्पर बना रखा है। जिसमे परिवार के सदस्यों के साथ ही खाना बनता है। मंगलवार दोपहर अचानक मकान से धुआं उठता देख लोग दौड़ पड़े ।

देखा तो भीतर से आग की लपटें उठ रहीं थी। लोग आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के चलते आग की चिंगारी आसपास चार छप्परों पर जा गिरी। जिससे छप्पर में भी आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक आग बुझाने में ग्रामीण पसीना बहाते रहे। फायरब्रिगेड के पहुंचने पर ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन


आग से चारों परिवारों की गृहस्थी का सामान, खाने का अनाज, पहनने का कपड़ा जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। पसीने की कमाई जलता देख पीड़ित परिवार के आंखों से आंसू बहता रहा। बच्चे भी रोते बिलखते रहे। लोगों में इस बात का आक्रोश था कि सूचना के काफी देर बाद फायरब्रिगेड पहुंची। जिससे आग पर काबू समय रहते नहीं पाया जा सका। सभी परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं।

आग बुझाने के लिए मदद को आगे आए ग्रामीण
शिवसत की दलित बस्ती मेें मंगलवार को लगी आग को बुझाने के लिए गांव के लोग दौड़ पड़े। राहगीर भी रुककर आग बुझाने की व्यवस्था करने लगे। हर कोई आग बुझाने के लिए व्यवस्था में लगा रहा। बस्ती में लगी आग पर काबू पाने के लिए नवाब अली, छोटू समेत अन्य युवक खतरों से बेपरवाह होकर पानी फेंकने के साथ ही गृहस्थी का सामान बचाने की कवायद करते रहे। राजस्व विभाग की टीम ने भी क्षति का जायजा लिया। सभी परिवारों को खाद्यान देने के लिए कोटेदार को निर्देशित किया।

जंगल में लगी आग, लाखों की वनसंपदा राख
कंधई थाना क्षेत्र के बशीरपुर कलियान बस्ती के करीब जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हवा के तेज झोंके के साथ आग ने पेड़ों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक आग ने लाखों रुपये के शीशम, नीम , चिलबिला के सैकड़ों पेड़ जलाकर राख कर दिया था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें