फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा और चचेरे भाई को फंसाने के लिए युवक ने चलवाई थी गोली

Tue, 06 Mar 2018 10:49 PM IST
mahoba
विज्ञापन
साजिश रचने के मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम कोटरा में एक पखवारे पहले हुए गोलीकांड की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में पीड़ित ही आरोपी निकले। भतीजे ने चाचा और चचेरे भाई को फंसाने के लिए अपने साथी से कंधे में गोली चलवाई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किए गए तमंचा और खोखा कारतूस बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्राम कोटरा निवासी अरविंद यादव पुत्र शिवचरन यादव के कंधे के नीचे 19 फरवरी 2018 को गोली लग गई थी। घटना में अरविंद ने अपने चाचा सूरज सिंह निवासी ग्राम कैथोखर जिला छतरपुर और चचेरे भाई सोनू यादव के खिलाफ जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का मुकदमा थाना महोबकंठ में दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक एन कोलांची के निर्देशन में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि अरविंद यादव के दूसरे चाचा दीनदयाल के कोई संतान नही थी। दीनदयाल अपने हिस्से की जमीन भतीजे सोनू यादव को देना चाहता था। जमीन की रजिस्ट्री होने की संभावना देख अरविंद यादव के पिता शिवचरन यादव सूरज और सोनू के साथ मारपीट कर दी थी। जिसका मुकदमा हरपालपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


मामले में समझौता और जमीन हड़पने को लेकर शिवचरन यादव ने  योजनाबद्घ तरीके से अपने पुत्र अरविंद पर माधौगंज के राजेंद्र यादव और उसके मौसेरे भाई हरिकिशन के साथ मिलकर कंधे के नीचे गोली चलवाई और चाचा व चचेरे भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने योजनाबद्घ तरीके से फर्जी घटना दिखाने के मामले का पर्दाफाश करते हुए अरविंद, शिवचरन, राजेंद्र व हरीकिशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें