फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर दबंगाें ने गिराई दीवार

Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के इदिलपुर गांव में जमीन विवाद के चलते दबंगाें ने पड़ोसियाें को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद साथियों के साथ आए हमलावरों ने घर के सामने बनी दीवार को ढहा दिया। इस दौरान हमलावरों ने मारने की नियत से गोली भी चलाई । दिनदहाडे़ फायरिंग और बवाल से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।  बुधवार को रामदेव पुत्र रामसुख खेत में काम करने गया था। घर में उसकी पत्नी आशा व बेटी प्रीती ही थी। आरोप है कि जमीनी रंजिश के चलते गांव का ही रामकृष्ण अपने परिजनों और रिश्तेदारों के  साथ तमंचा, सब्बल व लाठी डंडा लेकर पहुंच गया। बाहर काम कर रही उसकी पत्नी आशा देवी को हवाई फायरिंग करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे के बल पर घर के भीतर मां-बेटी को बंधक बना लिया और साथ आए हमलावरों ने सामने बनी पक्की दीवार ढहा दी। इस दौरान हमलावराें ने बंधक मां-बेटी को मारपीट।
विज्ञापन


सूचना पाकर रामदेव अपनी पत्नी और बेटी को बचाने जब घर की तरफ भागा तो हमलावराें ने उस पर तमंचे फायर कर दिया। किसी तरह उसकी जान बच सकी। दिनदहाडे़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले जुटने लगे तो आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए  भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से डरा-सहमा रामदेव परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और दबंगाें की सरहंगई की शिकायत प्रभारी कोतवाल से की। पीड़ित रामदेव की तहरीर पर आरोपी रामकृष्ण पुत्र रामबहादुर, राकेश कुमार, नीलम पत्नी रामकृष्ण, मिथिलेश पत्नी राकेश, तारापुर के रामकृष्ण शुक्ला और सांगीपुर के भैसना निवासी बृजेश कुमार समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या  का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट, बलवा व दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें