बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने कुंडा, लालगंज और जेठवारा इलाके में छापामारी कर 35 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान शराब बनाते मिले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।कुंडा तहसील क्षेत्र के मानिकपुर और लालगंज के देल्हूपुर के साथ ही जेठवारा इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब बनाने की जानकारी काफी दिनों से मिल रही थी। बुधवार को आबकारी निरीक्षक बच्चालाल ने टीम के साथ इन इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान शराब बनाते छह लोगों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर मिलीं पांच भट्ठियां और 60 क्विंटल लहन नष्ट करा दिया। आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।