फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय आनादेव में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री

Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को धर दबोचा। वहां से 65 पेटी देशी शराब व उपकरण बरामद किया। दूसरी ओर कोहंड़ौर पुलिस ने भी मदाफरपुर से पिकअप पर लदी 55 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव मुर्गी फार्म के पास से 55 पेटी देशी शराब लादकर सुलतानपुर के लिए एक पिकअप रात में निकली। चिलबिला से होते हुए वह किशुनगंज बाजार पार कर मदाफरपुर बाजार पहुंच गई। बाजार में गश्त कर रहे एसओ रवीेंद्र यादव ने शंका होने पर पिकअप को रोकवाया।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही चालक व दूसरे व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 55 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद पकड़े गए विपिन शर्मा पुत्र नन्हें निवासी नौबस्ता और सुरेंद्रराम पुत्र बाबूलाल निवासी मड़िहान थाना जेठवारा ने शराब लादने का ठिकाना बताया। सूचना मिलते ही जेठवारा पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारा। वहां से पुलिस ने 65 पेटी शराब, 4 ड्रम केमिकल, बाटलिंग टंकी, नकली रैपर, खाली शीशी बरामद की। इस दौरान फैक्ट्री संचालक इशू सिंह निवासी सराय आनादेव और जयपाल सिंह निवासी कटनी मध्य प्रदेश को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें