फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर ग्रामीण बैंक की तिजोरी तोड़ते रहे चोर

Wed, 08 Jul 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बिहारगंज स्थित ग्रामीण बैंक में मंगलवार की रात खिड़की से घुसे चोर तिजोरी तक पहुंच गए। रातभर वे तिजोरी  तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। भोर तक कामयाबी न मिलने पर चोर भाग निकले। इस मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिहारगंज बाजार से पहले ही किराये के मकान में ग्रामीण बैंक शाखा है। रात में चोर पीछे की खिड़की का सरिया काटकर भीतर घुस गए। चोरों ने अलार्म का केबिल काटने के साथ कंप्यूटर का तार भी काट दिया। जिस कमरे में बैंक की तिजोरी रखी थी, उसका ताला तोड़ने के बाद वे भीतर घुसे।
विज्ञापन


चोरों ने तिजोरी का लॉकर तोड़ने के लिए जोर-आजमाइश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात भर वे प्रयास करते रहे। भोर होते देख चोर पकड़े जाने के भय से भाग निकले। बुधवार की सुबह प्रबंधक और कैशियर बैंक पहुंचे। दरवाजा खुलने पर भीतर का नजारा देख सभी दंग रह गए। तिजोरी वाला दरवाजा खुला देख सभी का माथा ठनका। भीतर पहुंचे तो तिजोरी बंद मिली। तब जाकर बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि तिजोरी में 52 हजार दो सौ रुपये ही रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी पुलिस के साथ ही नगर कोतवाल अनिल कुमार, सीओ सिटी श्रीकृष्ण वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। बैंक में चोरी के प्रयास की खबर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में देर शाम प्रबंधक यूपी मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें