फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदा जलाई गई महिला के परिवार को मिले सुरक्षा’

Wed, 08 Jul 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी में एसओ और दरोगा द्वारा महिला को जिंदा जलाने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त रूप अपनाया है। बुधवार को आयोग की सदस्य आशा तिवारी ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को महिला के परिवार को सुरक्षा दिए जाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही डीएम बाराबंकी को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट आयोग को देने केभी निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को आयोग की सदस्य आशा तिवारी ने एसओ राय साहब यादव और दरोगा अखिलेश राय द्वारा महिला को जिंदा जलाए जाने के मामले पर संज्ञान लिया। ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेकर सुनवाई केबाद उन्होंने आदेश सुनाया। आदेश में कहा गया है कि प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी परिवार को सुरक्षा दें जोकि घटना के बाद से बुरी तरह डरा हुआ है। इसके अलावा परिवार की कानूनी सुरक्षा तय करने केलिए दोषियों पर तुरंत कार्रवाई कर आयोग को सूचित किया जाए। डीएम बाराबंकी को स्पष्ट आदेश दिया है कि वह पूरे मामले में अब तक हुए घटनाक्रम पर आयोग को अपनी रिपोर्ट भी दें। आयोग के सामने आए इस मामले में बाराबंकी के कोठी थाने में महिला के पति को अवैध तरीके से बिठाया हुआ था। महिला से दुष्कर्म में नाकाम रहने पर उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें