फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, दो लहूलुहान

Tue, 19 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने दो लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई को लेकर आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से भारी आक्रोश है। लालगंज कोतवाली के रायपुर बरेवा में रामअधार व द्वारिका के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते द्वारिका समेत आधा दर्जन लोग मंगलवार को रामअधार के परिजनों पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। अचानक हमला कर रामअधार व राजराम को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन


गांववालों ने बीचबचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से लालगंज कोतवाली में द्वारिका समेत आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन घटना के बाद पुलिस जांच करने नहीं पहुंच सकी। इससे गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। प्रभारी कोतवाल विहागड़ सिंह यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज को जांच के  लिए भेजा गया है। इसके  बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें