फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर विवाहिता से दुराचार

Wed, 07 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक ने तमंचा लगाकर विवाहिता के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर महिला को पीटा। जिससे उसका हाथ टूट गया। उसने शोर मचाया तो घर के साथ ही गांव के लोग भी जुट गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए और उसके सास ससुर के साथ मारपीट करने के साथ ही धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी सास-ससुर के साथ रहती है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक मंगलवार शाम को उसके कमरे में घुस गया था। रात में जब महिला खाना खाकर अपने कमरे में गई तो बेड के नीचे छिपे युवक ने उस पर तमंचा तान दिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो युवक ने उसके हाथ पर वार किया। इससे उसका हाथ टूट गया।

 इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग और परिजन जुट गए। दरवाजा खुलने पर युवक भागा। युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। इस तरह का आरोप लगाने को लेकर उन लोगों ने पीड़िता के सास-ससुर की घर में घुसकर पिटाई कर दी। महिला ने इसकी सूचना थाने में दी। इसके बाद भी पुलिस ने उसकी न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही महिला को मेडिकल के लिए भेजा। इस बारे में इंस्पेक्टर ओपी त्रिपाठी के मीटिंग में होने के कारण बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें