संडवाचंद्रिका विकासखंड के रामपुर रजवाणी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान असलम को एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस के आग्रह पर धर दबोचा। वह चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। उसके पास से एक चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ है।
पूर्व प्रधान असलम को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने एसटीएफ के अधिकारियों से मदद मांगी थी। एसटीएफ ने मंगलवार की शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि असलम महाराष्ट्र के पालघर के माणिकपुर थाना क्षेत्र में एक घर से चोरी किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस को जानकारी भेजी है। इसे लेकर बुधवार को नेवादा गांव में खासी चर्चा रही। टीम में अनिल कुमार सिंह, मोहम्मद साजिद, प्रभंजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।