फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर हंगामा

Wed, 02 Mar 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दहिलामऊ स्थित मदर अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है िक नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी आराधना वर्मा पत्नी दिलीप वर्मा को प्रसव पीड़ा के चलते मदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब दस बजे उसने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद आराधना की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


इसके चलते तमाम लोग मौके पर आ गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस  को दी। कुछ देर में दरोगा पीयूष पांडेय पुलिस बल के साथ अस्पतान पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे प्रसूता के परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। तब जाकर अस्पताल प्रशासन के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें