फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर सर्राफ को लूटा

Sat, 27 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ को तमंचे के बल पर लूट लिया। वारदात के बाद मोबाइल व बाइक लेकर बदमाश भाग निकले। नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली निवासी कृष्ण कुमार सोनी सर्राफ हैं। शनिवार को वह बाइक से जेठवारा के लिए निकले। नारायणपुर के करीब सुबह साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बाइकों से चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


जिससे वह डर गए। बदमाशों ने उनकी जेब खंगाली, लेकिन मोबाइल के अलावा पांच सौ रुपये ही जेब में मिले। बाइक व मोबाइल लूटकर बदमाश शहर की ओर भाग निकले। सर्राफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश में निकली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। लुटेरों की तलाश में जेठवारा पुलिस कोतवाली पहुंच गई। यहां पांच साल के भीतर लूटपाट करने वाले बदमाशों की कुंडली तैयार कर उनकी तलाश में भी दबिश दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक उमेश कुमार शुक्रवार की रात परीक्षा की कापियां जमा कराने के लिए अपने आवास से जा रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने उन पर धावा बोला। मारपीट के साथ मोबाइल भी छीन ले गए। इस घटना की तहरीर शिक्षक ने पुलिस को दी। घटना को लेकर शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ ने बैठक कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासन को चेताया कि यदि कार्रवाई न हुई तो वे बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार कर सकते हैं। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, नसरत अली, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, शोभनाथ, श्यामशंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें