फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने गए दो युवकों को पब्लिक ने दबोचा

Fri, 10 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात शहर के रूपापुर में चोरी करने घुसे दो चोरों को पब्लिक ने धर दबोचा। चोरों का एक साथी भागने में सफल रहा। पिटाई के बाद लोगों ने चोरों की स्कूटर जला दी। पिटाई से घायल चोरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रूपापुर निवासी सुशील शर्मा के बंद मकान में चोर घुस गए। इस बीच आसपास के लोग आहट पाकर जाग गए। लोग सुशील के मकान की घेराबंदी कर शोर मचाने लगे। इस दौरान सुशील के परिवार के लोग भी आ गए। लोगों ने ताला खोलकर देखा तो दो चोर घर के एक कोने में दुबके थे।
विज्ञापन


 लोगों ने चोरों को दबोच लिया और पिटाई करने लगे। तभी कुछ लोगों की नजर स्कूटर के पास खड़े युवक पर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाते हु़ए उसे दौड़ा लिया। हालांकि वह भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने चोरों की स्कूटर को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चोरों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिसकर्मियों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है।

 लोगों की मानें तो पकड़े गए लोगों के पास से छेनी, हथौड़ी, आरी समेत अन्य सामान मिले हैं। चोरों के साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी रामनरेश ने बताया कि पकड़े गए रामचंद्र (40) निवासी टक्करगंज नगर कोतवाली और आकाश (20) पुत्र प्रदीप निवासी रैनी सतखरिया थाना रानीगंज चोरी करने के लिए गए थे। लोगों ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया जबकि एक साथी भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में पवन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें