फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा घुइसरनाथ और कुंभापुर

Thu, 18 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभापुर गांव में बुधवार को बवाल के बाद से समूचा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। गांव के साथ ही घुइसरनाथधाम में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। एएसपी, सीओ व एसडीएम ने रातभर कैंप करते हुए गांव में कांबिंग की और स्थिति को नियंत्रण में रखा। बुधवार को जिस तरह पुलिस व गांववालों में भिड़ंत हुई, उससे रात में फिर बवाल की आशंका बनी हुई थी। दिन में आगजनी, हिंसा, पथराव व हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


 घटना के बाद बवालियों को काबू में करने के लिए पीएसी, आरएएफ के साथ अमेठी, इलाहाबाद व सुल्तानपुर से भी पुलिस को बुलाया गया। देर रात समीपवर्ती जिलों की पुलिस व आरएएफ को वापस भेज दिया गया। हालात काबू में आने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश प्रताप सिंह, एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ सीताराम समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्षों व तहसील के आला अधिकारियों के साथ घुइसरनाथधाम में रातभर कैंप किए रहे। गुरुवार की सुबह लगभग दर्जन भर थाने की फोर्स कुंभापुर व बाबाधाम में घूमती रही। पुलिसकर्मी व अधिकारी लोगों को आपसी एकता व एक दूसरे के सहयोग के साथ रहने की नसीहतें देते देखे गए। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच गुरुवार को गांव का माहौल भी पूरी तरह से शांत रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें