फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा टैक्स नहीं देने पर व्यापारी को पीटा

Sun, 07 Dec 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लालगंज इलाके के सगरासुन्दरपुर बाजार में पचास हजार रुपये गुंडा टैक्स देने से इंकार करने पर व्यापारी को दबंगों ने लात-घूसों से पीटा। पिटाई से व्यापारी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


हद तो ये रही कि पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। सगरासुन्दरपुर बाजार निवासी संतोष कुमार जायसवाल ने बाजार में ही सरिया और सीमेंट की दुकान खोल रखी है। संतोष अपने खेत से मिट्टी निकालकर दुकान के सामने डलवा रहा था। क्षेत्र के दबंगों ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर को रोक कर जबरन मिट्टी गिरवा दी।

 इसकी सूचना जब व्यापारी को मिली तो वह कारण पूछने पहुंच गया। दबंगों ने पहले पचास हजार रुपये मांगे, नहीं देेने पर लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी जब कोतवाली तहरीर देने गया तो वहां दबंग पहले से पुहंच कर उल्टा आरोप व्यापारी पर मढ़ने लगे। लालगंज पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय व्यापारी को डांट कर भगा दिया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी दी। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें