फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कर बदमाशों ने युवक को ट्रेन से फेंका

Tue, 05 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से कमाई कर वनएफ पैसेंजर से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने विश्वनाथगंज-भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के बीच उमरपुर के पास ट्रेन से नीचे फेंक दिया। उसके पास से नगदी, मोबाइल व सामानों से भरा बैग लूट लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी दिलीप कुमार (18) पुत्र रामदेव कमाई करने के लिए छह माह पहले मुंबई चला गया था। मंगलवार को वह घर लौट रहा था। इलाहाबाद में ट्रेन से उतरने के बाद वह वनएफ पैसेंजर से प्रतापगढ़ आ रहा था। बताते हैं कि फाफामऊ से उसके पीछे बदमाश लग गए। वह उसे बातों में उलझाने का प्रयास करते रहे। दिलीप अपना समान लेकर गेट के पास खड़ा हो गया। बदमाशों ने इसके बाद उसके पास से मोबाइल, नगदी के साथ सामानों से भरा बैग लूट लिया और उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पटरी के किनारे स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने दिलीप के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें