फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को पेड़ से बांधकर पीटा

Sat, 07 Mar 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरखुर्द निवासी वीरेन्द्र सिंह गुरुवार को अपनी लड़की खुशबू की विदाई कराने के लिए उसकी ससुराल संग्रामगढ़ के लोकापुर गया था। पहुंचने पर ससुराली जनों ने दहेज कम देने की शिकायत करने लगे। जिसे लेकर कहासुनी भी हुई। मांग पूरी होने के बाद ही ससुरालीजन लड़की की विदाई करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


वीरेंद्र बिना विदाई कराए ही वापस आने लगा। आरोप है कि रास्ते में ससुराल के लोग उसे घेरकर पेड़ से बांध दिया। घटना की जानकारी होने पर लड़की के चाचा सहित दर्जनोें लोग संग्रामगढ़ पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बांधे गए वीरेंद्र को आजाद कराया और लड़की की विदाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें