फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की राजस्थान में हत्या

Sat, 24 Jan 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के महिला सराय गांव निवासी सत्रह किशोर की रेवाड़ी राजस्थान में करीब दो दिन पहले चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वहां पर वह अपने दादा के साथ रह कर पढ़ाई करता था। घटना की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का पिता शव लेने के लिए राजस्थान गया है।
विज्ञापन


देवसरा थाना क्षेत्र के महिला सराय गांव निवासी रबीन्द्र कुमार पाल (17) पुत्र हरिनाथ पढ़ाई के लिए रेवाड़ी राजस्थान में रहता था। इसके दादा वंशीलाल पाल वहां नौकरी करते हैं। दो दिन पूर्व वहां पर उसका शव एक नहर किनारे मिला। बाद में इसकी पहचान हुई तो दादा ने हादसे की सूचना बीती रात परिजनों को घर पर दी तो कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक की नृशंस हत्या की गई है। उसके हाथ पैर काट लिए जाने के साथ आंख तक निकाल ली गई और उसके पेट को चाकू से गोदा गया है। मृतक अपने भाइयों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें