फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ हत्याकांड के आरोपी ने गवाह को धमकाया

Wed, 22 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीओ कुंडा रहे जियाउलहक की हत्या के आरोपी ने चश्मदीद को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं बयान बदलने के लिए उसे रुपये देने की भी पेशकश की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी अर्जुन पटेल पुत्र छेदीलाल पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि  वह 2 मार्च 2013 को गांव में हुए सीओ जियाउल हक हत्याकांड का चश्मदीद गवाह है। 23  मार्च को उसे गवाही देने के लिए लखनऊ जाना है। इसके लिए कोर्ट से सम्मन भी प्राप्त कर चुका है। 20 मार्च की रात ही वह गवाही देने के लिए निकलने की तैयारी कर रहा था। उसका आरोप है कि रात में उसके गांव के ही सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के आरोपी सुधीर यादव पुत्र दुखीराम, इंद्रेश पटेल पुत्र सुखदेव पटेल सहित दो अन्य अज्ञात लोग उसके घर आ धमके। ये लोग उसे लखनऊ की सीबीआई अदालत में गवाही बदलने का दबाव डालने लगे। अर्जुन की मानें तो सीओ हत्याकांड के आरोपी सुधीर व अन्य लोग उसे समझाने लगे कि कोर्ट में उसे गवाही देनी है कि सीबीआई के अफसरों ने उसे जबरन मारपीट कर गवाही देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कहने पर उसे 10 हजार रुपये भी मिलेंगे। जब उसने इस बात से मना करते हुए सही गवाही देने की बात कही तो सभी उससे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर यादव व इंद्रेश पटेल समेत दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। सुधीर सीओ की हत्या में आरोपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें