फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री को गालियां, अपशब्दों की बौछार

Wed, 22 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज निवासी एक युवक के मोबाइल पर आए व्हाट्सएप मैसेज ने बुधवार को खलबली मचा दी। मैसेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां दी गई थीं। उनके लिए अपशब्द कहे गए थे। मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता ने इसकी शिकायत लालगंज पुलिस से की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मैसेज भेजने वाले नंबर की छानबीन में जुट गई। इसके लिए आईटी सेल व क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

लालगंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय उर्फ मंटू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को उमापुर निवासी धर्मेंद्र मिश्रा के मोबाइल पर 9769597285 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें गालियां दी गई थीं। भाजपा नेता का कहना है कि इस तरह के मैसेज से लोग अशांति फैलाने की फिराक में है। यदि इस तरह मैसेज फैलता रहा तो बड़े बवाल से इनकार नहीं किया जा सकता। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आईटी सेल व क्राइम ब्रांच की टीम उस नंबर की जांच कर रही है। उम्मीद है कि देर रात तक नंबर का ब्यौरा मिल जाएगा। समाज में अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें