फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर उड़ाए 80 हजार के जेवरात

Thu, 05 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के तवकलपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर 80 हजार रुपये का जेवरात उड़ा दिया। परिवार के लोग बाहर सोते ही रह गए।
विज्ञापन

तवकलपुर निवासी प्रदीप कुमार पाल परिवार के गुजर बसर के लिए मुंबई में रहता है। घर पर पत्नी और मां बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की रात परिवार के लोग घर के बाहर ओसारे में सो रहे थे। चोर पीछे पक्के मकान में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। कमरे में रखी अटैची चोर उठा ले गए। जिसमे जेवरात रखा हुआ था। सुबह घर के लोग उठे और भीतर घुसे तो दंग रह गए। सारा सामान अस्त- व्यस्त पड़ा था। जेवरात वाली अटैची गायब थी। यह देख लोग रोने बिलखने लगे। इससे गांव के लोग पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। एसओ राजकिशोर ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें